ए जावेद
वाराणसी। एक महिला होकर वह महिला पर ऐसा ज़ुल्म कर सकती थी ये कोई सोच नही सकता है। एक महिला के लिए उसके मासूम बच्चे को उससे दूर कर देने का गम शायद दुनिया का सबसे बड़ा गम होता है। इन दोनों ने भी एक साथ मिलकर एक माँ को उसकी मासूम दुधमुही बच्ची से दूर कर दिया था। उन्होंने पहले तो बच्ची को खरीदना चाहा, मगर जब इसमें वह कामयाब नही हो पाई तो देर रात वह बच्ची को अगवा कर ले भागी।
सुबह होने पर जब मासूम के माँ बाप को अपनी दुधमुही बच्ची नही मिली तो दोनों पागलो के तरह पहले तो तलाशते रहे। इसके बाद भी जब वह नही मिली तो 3 अप्रेल को दोनों कैंट थाने आये और कैंट थाना प्रभारी राकेश सिंह को रो रोकर अपनी व्यथा बताई। थाना प्रभारी ने दोनों की इस दुःख भरी दास्तान को सुनकर तुरंत मुकदमा दर्ज करने का आदेश किया और मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद खुद टीम के साथ लग गए बच्ची की तलाश में।
पुलिस वालो को उस माँ का दर्द अहसास हो रहा था। उन्होंने न खाना खाया और न पानी पिया। पूरा दिन रात एक कर दिया और आखिर पुलिस को सफलता मिली और रात्रि जब सारी दुनिया नर्म मुलायम बिस्तर पर सो रही थी तब राकेश सिंह और उनकी टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी और मुखबिर की सुचना पर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से अपहृत मासूम बच्ची को बरामद कर लिया।
दोनों महिलाओं से हुई पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम इस बच्ची को खरीदने के लिए गये थे। हम इसके लिए तीन हज़ार रूपये दे रहे थे। मगर इस बच्ची के माँ बाप इसको बेचने को तैयार नही हुवे। तो आखिर में हमने रात को चुपके से जाकर बच्ची का अपहरण कर लिया था। हम बच्ची को पाल पोस कर उसको नृत्य सिखाकर अपने साथ काम में लगा लेते। पुलिस ने दोनों को भोर में 3:40 पर हिरासत में लेकर अपहृत बच्ची को बरामद कर लिया है।
गिरफ़्तारी करने और अपहृत बच्ची को महज़ 24 घटे के अन्दर बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 बनारसी यादव, सुनील कुमार गौंड, का0 सर्वजीत चौहान, विशाल कुमार, देवेन्द्र यादव, म0का0 अन्नू शुक्ला, क्राइम ब्रांच से एसआई ब्रिजेश मिश्रा, हे0का0 विनय सिंह, का0 अलोक मौर्या, अमित शुक्ल शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…