तारिक़ आज़मी
वाराणसी। अरे गुरु कुछो न होई कोरोना ओरोना। चला मास्क का कऊनो जरुरत न ब। ये कह कर घर से बिना मास्क लगाये सडको पर घुमने निकले लोगो पर जब वाराणसी पुलिस ने कार्यवाही शुरू किया तो मास्क पहना शुरू हो गया। क्या लगता है उनको कोरोना से डर था। नहीं बिलकुल नही, उनको डर अब शायद चालान कट जाने का होगा।
आज जारी 1 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक के पुलिस आकड़ो से तो यही कुछ समझने को मिलेगा। पुलिस ने इन दो हफ्तों में 8,335 लोगो का बिना मास्क चालान काटा है। इस चालान से वाराणसी पुलिस ने कुल 4 लाख, 14 हज़ार 950 रुपया जुर्माना वसूला है।
अगर इसका एवरेज जोड़े तो शहर में 595 लोग इस दरमियान बिना मास्क टहल रहे थे। अब अगर वाहनों के चालान देखे तो 10,050 चालान वाहनों के काटे गए और इस दरमियान 29 वाहन सीज किये गए। इन वाहनों के चालान से 5 लाख 35 हज़ार 800 रुपया जुर्माना वसूला गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…