आदिल अहमद
उन्नाव – यूं तो पतंगबाजी दुनिया भर में मशहूर है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी पतंगबाजी का शौक रखने वालों की कमी नही है। पतंगबाजी के शौक व इसके जोश में चाइनीज मांझा अप्रिय घटनाओं को अंजाम देता रहता है। ऐसा नही है कि प्रशासन चाइनीज़ मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही नही करता, लेकिन फिर भी कहीं न कहीं से लोगो को चाइनीज मांझा उपलब्ध हो जाता है और बेचने वाले मुनाफाखोरों को इससे बड़ा फायदा भी होता है।
बताते चले ताज़ा मामला जनपद उन्नाव के शुक्लागंज का है। जहाँ पर शादाब खान नामक युवक अपने घर से अति आवश्यक कार्य के लिए निकला था। जैसे ही वो दुर्गा मंदिर के पास पहुँचा, पतंग का मांझा उसकी गर्दन पर आ टकराया। उसकी गर्दन गहरी कट गई और तेज़ी से खून बहने लगा कुछ क्षेत्रीय लोगो की मदद से उसे एक चिकित्सक के पास ले जाया गया। जिसके बाद चिकित्सक आनन फानन में उपचार कर खून को रोका गया। बाद उपचार के चिकित्सक ने बताया लगातार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिसमें मरीज़ को अस्पताल लाते लाते ही मरीज दम तोड़ देता है। चिकित्सक ने भी हमारे चैनल के माध्यम से लोगो से यह अपील की है कि चाइनीज़ मांझे का उपयोग न करें यह आपके अपनो की जान लेता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…