Politics

फतेहपुर पंचायत चुनाव – फर्शी से असलम प्रधान ने रचा इतिहास

शावेज़ अख्तर

फ़तेहपुर। फतेहपुर हुसैनगंज अंतर्गत ग्राम सभा फर्शी से एक बार फिर से प्रधानी के चुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी असलम प्रधान ने लगभग 409 मतों से जीत का सेहरा अपने सर पहना है। क्षेत्र के मतदाताओं ने लगतार 7वी बार इस परिवार पर अपना भरोसा जताते हुवे लगभग एकतरफ़ा चुनाव करवा कर असलम को दुबारा प्रधान चुना है।

चुनावों के समय को याद करते हुवे असलम प्रधान ने बताया कि विपक्षी द्वारा कई आरोप लगे। कई बार विपक्षियो द्वारा झूठा मुकदमाँ लगवाने का भी प्रयास किया गया। विपक्षी द्वारा प्रशासन का भी दबाव बनाया जाता रहा, मगर असलम डटे रहे। असलम का कहना है विपक्षी चाहते थे कि मुकदमे लग जाए ताकि वह चुनाव न लड़ सके। मगर असलम हर एक चट्टान से टकराने को तैयार थे।

असलम का कहना है कि विपक्षी के पीछे एक राज्य मंत्री का संरक्षण भी है और असलम पर जितमे भी मुकदमे लगे हैं उसी राजनैतिक शक्ति के दबाव में लगे हैं। प्रशासन द्वारा बार बार प्रताड़ित किया जाता रहा। पिछली बार प्रधानी चुनाव में भी उक्त मंत्री के प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था। असलम ने मीडिया को अवगत कराते हुए कहा है की मैं सत्य पर निर्भर हु मेरी जनता मेरे साथ है तथा मेरे कार्यो व व्यक्तिगत व्यावहार को देखते हुए इसका जवाब जनता ने दे दिया। मैं और मेरे परिवार सहित सात बार से प्रधानी में रहने के बाद मैंने अपने क्षेत्र में विकास किया है। जनता ने इसका जवाब विपक्ष को दे दिया है।

pnn24.in

Recent Posts

जाने आखिर ‘वडा पाव गर्ल’ के गिरफ़्तारी का वायरल वीडियो कितना है सच, जाने क्या है पूरा मामला

शफी उस्मानी डेस्क:  'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित एक बार…

3 hours ago

गज़ा में युद्ध विराम और बंधको की रिहाई हेतु मिस्र में शुरू हुआ शांति वार्ता का एक और दौर, हमास के प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

अनुराग पाण्डेय डेस्क: ग़ज़ा से इसराइली बंधकों की रिहाई और युद्ध में संघर्ष विराम के…

3 hours ago

ब्रेकिंग न्यूज़: भारतीय वायु सेना के काफिले पर जम्मू कश्मीर के पूछ में हमला

आदिल अहमद डेस्क: भारतीय वायु सेना के एक काफिले पर भारत प्रशासित जम्मू और कश्मीर…

4 hours ago