ईदुल अमीन
वाराणसी। वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित दालमंडी के भवन सख्या सीके 43/164 के पास स्थित अवैध गुमटी जिसको क्षेत्र में विवादों की बहुचर्चित गुमटी के नाम से भी जाना जाता है का निर्माण कल शनिवार सुबह दुबारा शुरू हो गया था। गुमटी का निर्माण होता देखा आसपास इलाको में सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। इसी दरमियान इसकी सुचना क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिको ने पुलिस को प्रदान किया और पुलिस ने मौके पर पहुच कर सख्त तम्बी करते हुवे हो रहे निर्माण को रुकवा दिया।
इसी दरमियान क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुवे विवाद में ये गुमटी बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आई थी। जिसके बाद हुआ आपसी विवाद इस गुमटी को उजाड़ घर बना चूका था। कई वर्षो से लावारिस के तरह ये गुमटी के अस्ति पलंजर पड़े हुवे थे। क्षेत्र में इस गुमटी के निर्माण होने पर हर बार विरोध हुआ और लोगो ने इसको बनने नही दिया। इधर गुमटी मालिक खुद को बाहुबली समझते हुवे पुलिस को व्यस्त देख कर कल सुबह से गुमटी निर्माण करवाने लगा।
इसी दरमियान विवादित गुमटी का निर्माण होते देख लोगो में सुगबुगाहट चालु हो गई। क्षेत्र में इसको लेकर तनाव की स्थिति बन ही रही थी कि तभी इसकी जानकरी स्थानीय एक नागरिक द्वारा चौक पुलिस को दिया गया। सुचना पाकर मौके पर पहुचे दालमंडी चौकी इंचार्ज सौरभ पाण्डेय ने इस अवैध गुमटी निर्माण को तत्काल रुकवा दिया और सख्त हिदायत देते हुवे ऐसी हरकत-ए-बेजा से बाज़ आने की नसीहत दिया। वर्त्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अवैध गुमटी का निर्माण रुक गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…