अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। वाराणसी का एक वीडियो पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने विगत दिनों ट्वीट किया था। वीडियो में कुछ लोग एक घर के अन्दर से कथित तलाशी ले रहे थे। बताया जाता है कि कुछ युवक भेलूपुर थाना क्षेत्र के गंगा सागर अपार्टमेंट में रहने वाले किरायदार पवन कुमार खरवार के घर खुद को एसटीऍफ़ का कर्मचारी बनकर घुसे थे और घर में रखे रकम को लेकर फरार हो गये थे।
पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने भागने की एक नाकाम कोशिश किया। मगर पुलिस की घेरेबंदी के आगे कोशिश फेल साबित हुई और धरे गए। पकडे गए अभियुक्तों का नाम दीपक श्रीवास्तव पुत्र ओम प्रकाश श्रीवास्तव, जखनी रोहनिया, आशीष कुमार जायसवाल पुत्र ठाकुर प्रसाद जायसवाल निवासी तरना बाईपास और संजय कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी कोईली थाना रोहनिया है। गिरफ्तार अभी अभियुक्त बालिग़ है।
अभी तक मिले समाचार के अनुसार पूछतांछ में अभियुक्तो ने पुलिस को बताया है कि थाना भेलूपुर अन्तर्गत महमूरगंज गंगा सागर अपार्टमेन्ट में किरायेदार पवन कुमार खरवार के घर में अवैध रूप से प्रवेश करके उनका वीडियो बनाकर अपने आप को एसटीएफ/क्राइम ब्रान्च का कर्मचारी बताकर 100000 रूपये की रंगदारी माँगा था। जिससे डर कर पवन कुमार खरवार उपरोक्त मकान छोडकर मौके से सपरिवार फरार हो गये है। इस दौरान बना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस प्रकरण में पूछताछ और आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…