वाराणसी। कोरोना का कहर देश में बरपा है। प्रदेश के हर एक शहर से लेकर गाव तक इसकी चपेट में आता जा रहा है। शासन के द्वारा इसकी चेन तोड़ने के लिए लॉक डाउन का आप्शन चुना गया है। लॉक डाउन जो पहले आज सुबह यानि 10 मई को समाप्त हो रहा था को बढ़ा कर 17 मई की सुबह 7 बजे तक कर दिया गया है। इस लॉक डाउन में सरकार द्वारा आवश्यक वास्तुओ की दुकानों को खोलने के लिए नियमो में थोड़ी ढील दिया है। रिक्शे और ई-रिक्शा और ऑटो भी प्रतिबंधो के साथ चल रही है।
कभी कोरोना वारियर के तरीके से काम कर रहे डाक्टरों, पुलिस कर्मियों, पत्रकारों के दिल से पूछे जाकर। काम के बाद घर जाने पर खुद के बाल-बच्चो से दुरी बनाये रखते है ताकि वो सुरक्षित रहे। ये ऐसा इस लिए है क्योकि आप सुरक्षित रहे। मगर आप है कि आपको भीड़ ज़रूर लगानी है। आज विशेश्वरगंज में घी खरीदते लोगो की भीड़ देखा। डर लगा उनका फोटो तक बनाने में। अमा कमाल करते हो मिया, क्या शुद्ध देसी घी उसी प्रतिष्ठित दूकान से खाने में ही आपकी जिद्द है तो पूरी करे आप। आखिर आपको अपने परिवार की फिक्र नही है तो हम आपको कैसे समझा सकते है दोस्त। फिर भी कहते है। दो गज की दुरी, मास्क है ज़रूरी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…