फारुख हुसैन
पलियाकलां। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में बनारस के रामनगर में जंजीरों में जकड़े मिथुन उर्फ मिट्ठू को अब खुली वादियों में सांस नसीब हो पाई है। बताते चले कि मिट्ठू एक हाथी का नाम है। हाथी को सकुशल दुधवा टाइगर रिजर्व ले आया गया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मिथुन उर्फ मिट्ठू हाथी को पार्क प्रशासन ने सोनारीपुर रेंज में ले जाकर आइसोलेट किया है। डॉक्टरों की टीम ने हाथी का स्वास्थ्य परीक्षण किया जिसमें वह पूरी तरह से फिट निकला। मिथुन उर्फ मिट्ठू हाथी के दुधवा आने के बाद अब दुधवा में पालतू हाथियों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
पशु चिकित्सक डॉक्टर दयाशंकर व डा। राहुल राजपूत की टीम द्वारा हाथी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें मिथुन उर्फ मिट्ठू नामक हाथी पूरी तरह से स्वस्थ निकला। लेकिन नई जगह आने के चलते मिथुन उर्फ मिट्ठू हाथी कुछ विचलित दिखा। इस दौरान उप प्रभागीय वनाधिकारी डा। सीपी सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी सोनाली पुर रेंज गिरधारी लाल, काशी वन्यजीव प्रभाग के क्षेत्रिय वनाधिकारी तारा शंकर यादव आदि वन कर्मी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…