ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी के नाला घाट में आज गंगा में बह कर आई एक अज्ञात लाश से क्षेत्र में हडकंप मच गया। क्षेत्रीय नागरिको ने युवक की लाश मिलने की जानकारी पुलिस को दिया। सुचना पाकर दल बल सहित इस्पेक्टर आदमपुर सिद्धार्थ मिश्रा मौके पर पहुचे और लाश को पानी से बाहर निकलवा कर शिकान्ख्त का प्रयास जारी कर दिया। पुलिस को जामा तलाशी में भी कुछ नही मिला। जिसके बाद पंचनामा भरकर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
मृतक अज्ञात युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष लग रही है। उसेक गले में शंकर भगवान की लॉकेट है और दाहिने हाथ में काली सफेद मोती का ब्रेसलेट वा बाए हाथ में लाल काला पीला धागे का गंडा पहना हुआ है। दाहिने हाथ कि मध्य अंगुली में पीली धातु की अंगूठी तथा अनामिका अंगुली में तांबे की रिंग पहना हुआ है। देखने में लगता है कि मृतक नहाते समय डूब गया होगा। हम अपने सुधि पाठको से अपील करते है कि मृतक को यदि पहचानते है तो कृपया थाना आदमपुर में संपर्क करे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…