ईदुल अमीन
वाराणसी। वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र स्थित त्रिपुरा भैरवी व डेढ़मल गली के बीच पर खंडहर बन चुके एक जर्जर भवन संख्या डी0 5/120 की जर्जर दिवार आज सुबह भरभरा कर गिर पड़ी। ये तो इत्तिफाक ही था कि उस समय कोई आसपास नही था अन्यथा किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नही किया जा सकता है।
दालमंडी के इस जर्जर भवन को लेकर सशंकित रहे आसपास के लोग
दालमंडी के भवन संख्या सीके 39/5 की स्थिति भी काफी जर्जर है। इस भवन के लिए नगर निगम वाराणसी ने नोटिस जारी किया था। नगर निगम के अभियंताओं ने भी इस भवन को जर्जर माना था और माना था कि कभी भी किसी घटना दुर्घटना का ये भवन कारण बन सकता है। मगर अभी तक इस जर्जर भवन पर नगर निगम ने ध्वस्तीकरण की कोई कार्यवाही नही किया है।
वही क्षेत्रीय नागरिको का कहना है कि बारिश के वजह से ये भवन कभी भी गिर सकता है। चालु रास्ता और कमर्शियल स्थान होने के कारण यदि घटना घटती है तो काफी जान माल का नुक्सान हो जायेगा। मगर नगर निगम इस प्रकरण को धीमी रफ़्तार से चला रहा है। अब देखना होगा कि क्या किसी घटना के होने से पहले जाग जा रहा है अथवा किसी घटना दुर्घटना से इंतज़ार करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…