आफताब फारुकी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पंचायत अध्यक्षो के पद पर चुनाव में बीजेपी के 16 ज़िला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जबकि समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि योगी सरकार ने पुलिस के ज़रिये उसके ज़िला पंचायत उम्मीदवारों को अपहृत और बंधक बना लिया और उन्हें नामांकन नहीं भरने दिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इनमें से 11 जिलों के पार्टी अध्यक्षों को काम में लापरवाही बरतने के आरोप में बर्खास्त कर दिया है।समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को गोरखपुर में नॉमिनेशन केंद्र पर धक्कामुक्की का एक वीडियो ट्वीट किया।
इसी तरह बलरामपुर ज़िले में बीजेपी उम्मीदवार 23 साल की आरती निर्विरोध चुनाव जीत गईं। बलरामपुर में सपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि पार्टी की उम्मीदवार किरन यादव को पुलिस सुबह पांच बजे उनके घर से उठा ले गयी और पर्चा नहीं दाखिल करने दिया। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मऊ ज़िले में भी बीजेपी के मनोज राय निर्विरोध ज़िला पंचायत अध्यक्ष बन गए। सपा और बसपा के उम्मीदवारों ने नामांकन के पर्चे खरीदे थे लेकिन वे नामांकन करने नहीं पहुंचे। वहां भी सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके उम्मीदवार को गायब कर दिया है।
आगरा में बीजेपी की मंजू भदौरिया निर्विरोध चुनाव जीत गईं। यहां भी समाजवादी पार्टी की तरफ से कोई पर्चा दाखिल करने नहीं पहुंचा। श्रावस्ती में बीजेपी के पूर्व एमपी दद्दन मिश्र निर्विरोध चुनाव जीत गए। यहां भी समाजवादी पार्टी के उंम्मीदवार पर्चा दाखिल करने नहीं पहुंचे। यहां भी समाजवादी पार्टी के लोगों ने आरोप लगाया कि उनके उम्मीदवार को पुलिस के बल पर नामांकन नहीं करने दिया गया। पंचायत चुनावों में अपनी पार्टी के जिलाध्यक्षों की भूमिका से नाराज़ अखिलेश यादव ने शनिवार को 11 ज़िले अध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया। इनमें गोरखपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, नोएडा, मऊ, बलरामपुर, श्रावस्ती, भदोही, गोंडा और ललितपुर ज़िले शामिल हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…