आदिल अहमद,मो0 कुमेल
कानपुर वैसे तो लगातार कानपुर पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अथक प्रयास करती रहती है। जिसमे अब तक कानपुर पुलिस को ढेरों सफलताएं भी प्राप्त हो चुकी हैं। लेकिन इसके बाद भी अपराधी अपनी कला दिखाने से बाज नही आते लेकिन शायद उन्हें यह नही पता होता है कि ये उनकी बदकिस्मती होती है कि पुलिस के आगे उनकी कोई कलाबाजी नही चलती और आखिर में पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं और सारी कलाबाजी धरि की धरी रह जाती है।
मकसूद एन्ड सन्स के मालिक ने हमसे बात करते हुए बताया कि 17/18 जून 2021 की रात को मेरी दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने काउंटर का लॉक तोड़कर नगद रुपये व अन्य दस्तावेज चोरी कर ले गए थे यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी जिसके बाद हमने स्थानीय थाना को सूचना दी जिसके चलते पुलिस ने बहुत ही कम समय मे चोरी का सफल खुलासा किया मैं मीडिया के माध्यम से बेकनगंज पुलिस को धन्यवाद कहता हूँ बेकनगंज पुलिस ने मेहनत करके मेरी मेहनत की कमाई को रिकवर किया है।
वहीं गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना प्रभारी बेकनगंज नवाब अहमद ने बात करते हुए बताया कि 17/18 जून की रात को चोरों ने शटर तोड़कर घटना को अंजाम दिया था घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई थी जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच की मदद से बेकनगंज की टीम ने 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एजाज़ व अफ़ज़ाल पुत्र नियाज़ निवासी हीरामन पुरवा थाना बेकनगंज कानपुर नगर मो० इरशाद अंसारी पुत्र बशीर अंसारी, साहबान अली पुत्र खलील अंसारी निवासी जलेसर गंज थाना लाल गंज प्रतापगढ़ के पास से पेचबाग स्थित मकसूद एण्ड सन्स से चोरी किये गए 50 हजार रुपये नगद एक आधार कार्ड, चेकबुक, पासबुक व थाना चकेरी में हुई चोरी घटना से सम्बंधित 2500 सौ रुपये नगद दो जोड़ी पाजेप, एक कमर का टीका एक टूटी पाजेप व एक पाजेप एक जोड़ी पैरों की चुटकी बरामद हुआ साथ ही साथ चोरी करने के संसाधनों को भी बरामद किया गया है जिसमें एक बोलेरो कार एक ओप्पो मोबाईल, एक रियल मी मोबाइल, एक सैमसंग मोबाइल एक पेचकस, एक टार्च, प्लास, चार मास्टर चाबी, ताला एवं शटर खोलने का सब्बल बरामद हुआ है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद उ०नि० नईम खान, मो0 अतीफ, आरिफ़ रज़ा क्राइम ब्रांच टीम, कांस्टेबल रिंकेश कुमार, मो0 मुश्ताक, मो0 सलमान, राजकुमार आदि शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…