आदिल अहमद
मेरठ. तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने की मांग एवं एमएसपी पर न्यूनतम मूल्य की खरीद गारंटी को लेकर पिछले काफी समय से गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ से हजारों किसान रवाना हो चुके हैं। शिवाया टोल प्लाजा पर आठ लाइन पर किसानों का कब्जा रहा। दो आने और जाने की लाइन किसानों ने हंगामे के दौरान फ्री करा दीं, जो देर रात तक फ्री रही। इसलिए इस किसान टोल प्लाजा के पास ही नीचे गद्दे लगा कर सो गए, जबकि मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले अन्य किसान ट्रैक्टर और गाड़ियों से पहुंचते रहे। सुबह 9 बजे भारी संख्या में किसान कृषि कानून के खिलाफ गाजीपुर के लिए कूच करेंगे।
धीरे-धीरे किसान शिवाय टोल प्लाजा पर आकर रुक रहे हैं। भगवती कॉलेज में किसानों के रुकने और खाने की व्यवस्था की गई है। साथ ही टोल प्लाजा को किसानों ने फ्री कर रखा है और आठ लाइन पर किसानों का कब्जा है। एसडीएम सरधना अमित भारतीय भी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। रात में 10 बजे तक करीब सौ के आसपास ट्रैक्टर और 20 गाड़ियों से किसान पहुंचे हैं। उधर, भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने टोल प्लाजा पर शाम के समय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ खाना खाया और वहां की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कहा कि किसान एकजुट होकर रहें और डटे रहें, जब केंद्र सरकार पीछे नहीं हट रही तो किसान भी पीछे नहीं हटने वाले हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…