अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट के भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज ने क्षेत्र से कल चोरी गई बाइक को महज़ 6 घंटो के अन्दर ही बरामद कर शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार शातिर वाहन चोर खोजवा के सरायनंदन का निवासी विनोद विश्वकर्मा है। हिरासत में लिया गया विनोद एक बाइक मैकेनिक है और नशे की ज़रूरत को पूरा करने के लिए बाइक चोरी करता है।
जिस दरमियान थाने पर मुकदमा दर्ज हो रहा था प्रकाश सिंह ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया। इस दरमियान बाइक लेकर जाता हुवे युवक दिखा। आसपास इलाको के काफी सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बाइक चोर की शिनाख्त खोजवा के सरायनंदन निवासी विनोद विश्वकर्मा के रूप में हुई। सीसीटीवी फुटेज के चेकिंग में ही रात गहरी हो चुकी थी। जिसके बाद वांछित विनोद विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर बाइक की बरामदगी का सिलसिला चला। मुखबिर से सुचना प्राप्त हुई कि विनोद विश्वकर्मा के पास चोरी के बाइक सहित कही जाने के लिए आने वाला है।
सुचना पर यकीन करके रविन्द्रपुरी रोड पर जैसे ही प्रकाश सिंह अपने हमराही के साथ पहुचे तभी विनोद विश्वकर्मा बाइक से तेज़ रफ़्तार में गुज़रा। प्रकाश सिंह ने बाइक से पीछा करते हुवे अस्सी नाला पुलिया के पास से विनोद विश्वकर्मा को चोरी गई बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार विनोद विश्वकर्मा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह बाइक मैकेनिंक है और लॉक डाउन के वजह से काम मद्दा चल रहा है। वही अपने नशे की आदत को पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी किया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ और विधिक कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…