ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के किसी भी थाने अथवा चौकी पर जाए तो वह एक स्लोगन अवश्य लिखा होता है “आपकी सेवा में सदैव तत्पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस।” इस शब्द के काफी वृहद् मायने होते है। जिसको समझने की आवश्यकता होती है। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के चौक थाने पर पोस्टेड हे0का0 मानस तिवारी ने सिद्ध किया कि यह शब्द केवल दीवारों अथवा बोर्ड पर लिखने के लिए नहीं है बल्कि ये शब्द वास्तव में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस अपने कार्यो में लाती है।
वह तो गनीमत था कि युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। युवक को गिरता देख पास ही ट्राफिक नियंत्रण कर रहे चौक थाने पर पोस्टेड मानस तिवारी अपने स्थान से दौड़ कर गए और गिरे युवक को उठाया। युवक के बाए पाँव में अंदरूनी काफी चोट आई हुई समझ आ रही थी। मानस तिवारी ने युवक को उठा कर पास के मजार के पास बैठाला। तब तक राहगीरों ने युवक की गिरी बाइक को उठा कर किनारे लगा दिया। युवक अपने पाँव पर चोट लगने एक कारण ढंग से खड़ा नही हो पा रहा था। मानस तिवारी ने पहले तो युवक को पानी पिला कर रिलैक्स करने को कहा। उसके बाद देसी अखाड़े में रियाज़ कर चुके मानस तिवारी ने युवक के पाँव की वही सड़क पर फिजियोथेरेपी किया।
फिजियोथिरेपी होने के कारण युवक को चंद मिनटों में ही आराम मिल गया और वह बाइक चलाने के लायक वापस हो गया। युवक को दवा इलाज के सम्बन्ध में भी मानस तिवारी ने पूछा। जिसके बाद युवक अपनी बाइक लेकर हे0का0 मानस तिवारी को धन्यवाद् कहते हुवे चला गया। क्षेत्र में एक पुलिस कर्मी द्वारा इस तरह की मानवता दिखाने की चर्चा काफी रही और लोग इस कार्य की प्रशंसा कर रहे है। वही घायल हुवे युवक ने हमसे बात करते हुवे कहा कि जिस तरीके से वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस आम जन का सहयोग कर रही है उससे हमारे मन में पुलिस के प्रति जो भाव थे वह बदल गए है। हकीकत में वाराणसी पुलिस मित्र भी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…