ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गाकुंड पोखरे में पारिवारिक कलह से ऊब कर एक युवक ने कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। पैदल गश्त पर निकले दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने पोखरे में आत्महत्या के नियत से कूदे युवक को कूदते हुवे देख लिया और तुरत दौड़ कर उसको डूबने से बचाया। जिसके बाद युवक को समझा बुझा कर परिजनों के हवाले किया गया।
घटना लगभग 7:30 बजे की है तभी उस पैदल गश्त पर निकले दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह की नज़र पोखरे में कूदे युवक पर पड़ गई। तुरंत चौकी इंचार्ज दुर्गाकुंड प्रकाश सिंह ने दौड़ कर पोखरे में छलांग लगाया और पानी में डूब रहे युवक को पकड़ कर बाहर निकाला। युवक अपनी जिद पर अड़ा था कि उसको मरना है। युवक को समझा बुझा कर पहले पुलिस कर्मी दुर्गाकुंड चौकी लाते है। पुलिस चौकी पर आने के बाद प्रकाश सिंह जिनका खुद का कपडा युवक को बचाने में भीग चूका था ने युवक को काफी समझाया बुझाया।
युवक से परिजनों का फोन नम्बर लेकर पुलिस कर्मियों ने परिवार के सदस्यों को बुलवा लिया। परिजनों का कहना था कि दिलीप को नशे की भी कुछ आदत है। हम चाहते है कि ये नशा छोड़ दे तो इसके लिए भी रोज़गार का इंतज़ाम कर दिया जाए। दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह ने युवक को समझा बुझा कर परिजनों के हवाले किया साथ ही मानसिक रूप से परेशान युवक की मुफ्त चिकित्सा हेतु भी व्यवस्था करवा कर परिजनों को चिकित्सको से संपर्क करवा दिया गया। युवक दुबारा भविष्य में आत्महत्या के बारे में नहीं सोचेगा ऐसा वायदा उसने दुर्गाकुंड पुलिस चौकी पर किया। युवक की माँ और उसके भाइयो ने घर के चश्म-ओ-चराग को सही सलामत बचा लेने के लिए दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह का आभार व्यक्त किया।
महज़ 12 घंटे में तलाश लिया गुमशुदा मानसिक बीमार महिला को
कल दिनाक 28 जून को दोपहर में मुर्ज़ापुर निवासी गोविन्द अपनी मानसिक रूप से बीमार चल रही बहन का इलाज करवाने दुर्गाकुंड स्थित एक निजी चिकित्सालय आये थे। इसी दरमियान उनकी बहन ममता कही परिजनों से बिछड़ कर रास्ता गूम हो गई और कही चली गई। गोविन्द और उनके साथ आये अन्य परिजनों ने गुमशुदा की पहले खुद से तलाश किया।
शाम घिर आई मगर फिर भी ममता का कही कुछ पता नही चला। जिसके बाद परेशान हाल गोविन्द ने अपनी बहन की गुमशुदगी की सुचना भेलूपुर थाना प्रभारी को प्रदान किया। गुमशुदगी की सुचना को तत्काल दर्ज कर दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह को प्रकरण में जाँच सौपी गई। दुर्गाकुंड चौकी इंचार्ज ने महिला के गुमशुदगी के समय से सीसीटीवी फुटेज चेक करना शुरू किया। लगभग पूरी रात की मेहनत के बाद आखिर सफलता मिली और अहले सुबह गुमशुदा महिला रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहन सराय बाई पास से सकुशल मिल गई। महिला के मिलने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही की भूरी भूरी प्रशंसा किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…