अनुराग पाण्डेय
लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस ने नए मुखिया की नियुक्ति हो चुकी है। सभी अटकलों को विराम देते हुवे इस पद पर तेज़ तर्रार आईपीएस मुकुल गोयल को नियुक्त करने की आज घोषणा हुई है। मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने आज बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर ये जानकारी दी। 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल यानि बीएसएफ में अतिरिक्त डीजी ऑपरेशन के रूप में तैनात हैं। गोयल एचसी अवस्थी की जगह लेंगे, जो बुधवार को रिटायर हो गये है।
वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) में भी तैनात थे। आपदा प्रबंधन में विशेष जानकारी रखने वाले मुकुल गोयल के नेतृत्व में एनडीआरऍफ़ ने कई उपलब्धियां हासिल किया है। गोयल को 2003 में वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित भी किया गया था।
वाराणसी में पोस्टिंग के दरमियान मुकुल गोयल के निकटस्थ शहर के कई पत्रकार थे। वैसे तो अधिकतर इनमे से अब पत्रकारिता जगत को अलविदा कह चुके है मगर जानकार बताते है कि आज भी पुराने पत्रकारों के सम्पर्क में रहते है। मृदुभाषी और स्पष्ट वक्ता के तौर पर अपनी पहचान रखने वाले मुकुल गोयल डिजिटल वर्क भी बखूबी जानते है। सोशल मीडिया पर ख़ास तवज्जो रखने वाले मुकुल गोयल 2024 में रिटायर्ड होंगे।
अखिलेश सरकार में मुकुल गोयल एडीजी ला एंड आर्डर के पद पर कार्यरत रहने के दरमियान उनके बारे में मशहूर था कि वह खुद का सीयूजी नम्बर पर हर एक काल अधिकतर स्वयं ही उठाते थे और कालर की पूरी समस्या को सुनते थे। कई ऐसे भी वाक्यात उस समय चर्चा का विषय बने थे जब शिकायत कर्ताओं ने सीधे उनको फोन किया और उन्होंने उनकी समस्याओं का संज्ञान लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…