मो0 सलीम
वाराणसी. वाराणसी में हौसला बुलंद बदमाशो ने आज दोपहर में सिंधोरा थाने से महज़ 500 मीटर दुरी पर एक फ़ास्ट फ़ूड की दूकान पर चाउमीन खा रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले के दरमियान ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई. फायरिंग में एक गोली घायल युवक के कनपटी को छूकर निकल गई. जिससे युवक घायल हो गया. घायल युवक को पुलिस ने जनता की मदद से अस्पताल भेजवाया, जहा उसकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना का कारण लोग चुनावी रंजिश बता रहे है. पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगो से पूछताछ कर रही है.
इस दौरान बदमाशों संग हाथापाई में एक बदमाश का नकाब निकल गया, जिसे विमल ने पहचान कर शोर मचाने लगा तो बदमाश भाजपा झंडा लगी स्कार्पियो से जौनपुर की ओर भाग निकले। ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से बाजार में भगदड़ मच गई। लहूलुहान हाल में विमल को और उसके एक साथी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा, एएसपी नीरज पांडेय, सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय मौके पर पहुंचे और वारदात की तफ्तीश में जुटे।
घायल विमल के मुताबिक हमलावरों में मरूई निवासी मोनू मिश्रा भी शामिल है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण अमित कुमार वर्मा ने बताया कि चुनावी रंजिश में फायरिंग और मारपीट की घटना में शामिल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
फायरिंग और मारपीट की घटना को लेकर बाजार में दहशत का माहौल रहा। आसपास के लोगों ने बताया कि हमलावर कहीं दूर के नहीं बल्कि गांव के ही निवासी हैं। जिस मोनू मिश्रा पर आरोप है कि विमल पर जानलेवा हमला कराया, पहले दोनों अच्छे दोस्त हुआ करते थे। जिला पंचायत चुनाव के दौरान दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई और मनमुटाव इस कदर कि देख लेने की धमकी तक दी गई थी। पिछले कई दिनों से दोनों में टकराहट हो रही थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…