मो0 सलीम
वाराणसी। वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र एक चन्दापुर ग्राम में एक युवक ने अपने घर में फंदे से लटक कर अपने जीवन की ईह लीला समाप्त करने की कोशिश किया, मगर इसी दरमियान उसकी पत्नी कमरे के अन्दर आ गई और युवक आत्महत्या के प्रयास में सफल नही हो पाया। इस प्रयास में घायल हुवे युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों के अन्सुआर घटना का कारण आर्थिक तंगी है।
इस दरमियान शमशेर बेहोश हो चुका था। उसके गर्दन पर काफी चोट आई दिखाई दे रही थी। इस दरमियान घटना की जानकारी किसी ने पुलिस को दिया। सुचना पाकर मौके पर लोहता थाने से एसआई श्याम लाल सरोज अपने हमराही कांस्टेबल पवन यादव के साथ पहुचे। उन्होने युवक की घायल अवस्था देख कर परिजनों और मोहल्ले के लोगो के सहयोग से घायल युवक को अस्पताल भेजवाया जहा उसकी हालात नाज़ुक बनी है।
परिजनों ने घटना के कारणों पर बताया कि पिछले काफी समय से कारोबार बंद चल रहा है जिससे घर की आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गई है। जिससे परेशान होकर युवक ने ये कदम उठाया है। वही मौके पर आये एसआई श्याम लाल सरोज ने बताया कि घायल युवक की स्थिति अभी बयान देने लायक नही है। मामले में पूरी जानकारी युवक के होश आने के बाद ही उसके द्वारा बताया जा सकता है। साचार लिखे जाने तक युवक की हालात नाज़ुक बनी हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…