आदिल अहमद
लखनऊ। लखनऊ में अजीत सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे पूर्व सांसद धनंजय सिंह के पैतृक आवास बनसफा गांव पर लखनऊ पुलिस ने 82 की नोटिस चस्पा कर दी है। बता दें कि यह नोटिस कुर्की की कार्रवाई से पहले जारी की जाती है। लखनऊ के विभूति खंड थाने की पुलिस ने बाहुबली पूर्व सांसद को अजीत सिंह हत्याकांड में साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बनाया है। इससे पूर्व मंगलवार को बाहुबली नेता धनंजय सिंह को लखनऊ सीजेएम रवि कुमार गुप्ता ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।
इससे पहले कोर्ट धनंजय सिंह को अजीत सिंह हत्याकांड में भगोड़ा घोषित कर चुकी है। विभूति खंड थाने के एसआई पवन सिंह पुलिस बल के साथ धनंजय सिंह के पैतृक आवास बनसफा पहुंचकर 82 की नोटिस चस्पा की है। इस दौरान उन्होंने धनंजय सिंह के बारे में मौजूद लोगों से पूछताछ भी किया। इसके बाद गांव में मुनादी की प्रक्रिया पूरी कराकर टीम चली गई। बताया जा रहा है कि अदालत की तरफ से दी गई मियाद के भीतर आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी
आपको बता दें कि गत जनवरी माह में पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में कठौता चौराहा पर गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी गई थी। उक्त हत्याकांड के मुख्य शूटर कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरिधारी उर्फ डाक्टर को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है। पुलिस के जांच के दौरान लखनऊ पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में आरोपी बनाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…