अनुराग पाण्डेय
आगरा। सत्ता के मद में चूर भाजपा के कुछ नेताओं ने अब पार्टी को बदनाम करना शुरू कर दिया है। मगर बात सिर्फ स्थानीय नेताओं से हटकर जब विधायक स्तर तक पहुच जाए तो सोचनीय विषय हो जाता है। ऐसा ही एक मामला आगरा के फतेहाबाद से सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल होते एक वीडियो में भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा को कहते सुना जा रहा है कि अगर स्थानीय निवासियों की गाडी किसी ने चेक किया तो उसको लाइन हाज़िर करवा दूंगा।
मामला कुछ इस प्रकार है कि खुद के वोट बैंक के खातिर शायद विधायक जी अधिक चिंतित होंगे। उन्होंने शायद एक पुलिस कर्मी सनी तोमर की शिकायत उच्चाधिकारियों से किया जिसके बाद उस पुलिस कर्मी को लाइन हाज़िर कर दिया गया। इस प्रकरण से अति उत्साह में नेता जी ने एक सार्वजानिक मंच जैसी जगह पर विवादित बयान दे डाला। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि यदि किसी स्थानीय जनता की गाडी चेक होती है तो चेकिंग करने वाले पुलिस कर्मी को वह लाइन हाज़िर करवा देंगे।
विधायक जी यही नही रुके, उन्होंने कहा कि सिपाही दरोगा या एसओ किसी भी चौराहे पर चेकिंग करता है, या फिर अभद्रता करता है तो 1 घंटे नहीं रुकने दूंगा उसको और लाइन हाज़िर करवा दूंगा। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस बयान की जहा कुछ लोग प्रशसा करते दिखाई दे रहे है वही अधिकतर सोशल मीडिया यूज़र इसकी आलोचना कर रहे है। बताते चले कि जितेंद्र वर्मा फ़तेहाबाद विधानसभा से हैं भाजपा विधायक।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…