संजय ठाकुर
आजमगढ़। भाजपा सांसद रमाकांत यादव के छोटे पुत्र यानी भाजपा विधायक अरुण कान्त यादव के छोटे भाई वरुण कान्त यादव पवई सीट से ब्लाक प्रमुख हेतु भाजपा प्रत्याशी है। आज भाजपा विधायक अरुण कान्त यादव की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी पर हमला बोल दिया। मारपीट कर उनका सर फाड़ दिया और लगभग 2 बजे तक उन्हें नामांकन नही करने दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने लाठिया पटक कर किसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर बितर किया और उसके बाद सपा प्रत्याशी का नामांकन करवाया।
उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में सपा प्रत्याशी पर हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फूट गया, इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के उग्र तेवर को देखते हुए आखिरकार क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार ने लाठीचार्ज करा दिया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता पीछे हटे और पुलिसकर्मी सपा प्रत्याशी को लेकर ब्लॉक पर पहुंचे, लेकिन उनके प्रस्तावक नहीं पहुंच सके। अंतिम समय में प्रस्तावक प्राइवेट बस में सवार होकर ब्लॉक गेट पर पहुंचे तब सपा प्रत्याशी का नामांकन हो सका।
घटना से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और उपद्रव करने वालों की पहचान में जुटी है। वही दूसरी तरफ दो बीडीसी के अपहरण का आरोप लगाते हुए भाजपा जनों ने आज बृहस्पतिवार को लाटघाट ब्लॉक मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस बीच पूर्व सपा विधायक ब्लॉक परिसर में घुस गए तो पुलिस ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इस दौरान उनका कुर्ता फट गया। जिसके बाद एसडीएम सगड़ी ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर किसी तरह उन्हें शांत कराया।
सपा ने लगाया तरवां ब्लाक के प्रत्याशी को अपहृत करने का आरोप
तरवां ब्लॉक से सपा ने राजकुमार राम को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन नामांकन के पूर्व ही सपा प्रत्याशी लापता हो गया। सिर्फ भाजपा प्रत्याशी मतानु राम ने ही नामांकन दाखिल किया। इससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी का विरोधियों ने अपहरण कर लिया है और उनकी मोबाइल भी बंद है। फिलहाल इस बाबत कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…