आजमगढ़ – भाजपा विधायक की मौजूदगी में सपा प्रत्याशी पर हमला, नामांकन से रोकने का हुआ प्रयास, पुलिस ने लाठी पटक कर किया भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर बितर

संजय ठाकुर

आजमगढ़। भाजपा सांसद रमाकांत यादव के छोटे पुत्र यानी भाजपा विधायक अरुण कान्त यादव के छोटे भाई वरुण कान्त यादव पवई सीट से ब्लाक प्रमुख हेतु भाजपा प्रत्याशी है। आज भाजपा विधायक अरुण कान्त यादव की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा प्रत्याशी पर हमला बोल दिया। मारपीट कर उनका सर फाड़ दिया और लगभग 2 बजे तक उन्हें नामांकन नही करने दिया। मौके पर पहुची पुलिस ने लाठिया पटक कर किसी तरह भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर बितर किया और उसके बाद सपा प्रत्याशी का नामांकन करवाया।

घटना कुछ इस तरह है कि पवई ब्लाक प्रमुख पद पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव के छोटे पुत्र व भाजपा विधायक अरुण कांत यादव के छोटे भाई वरुण कांत यादव भाजपा प्रत्याशी हैं। सुबह 11 बजे वे ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे और दो सेट में नामांकन किया। इसके बाद भाजपा विधायक अरुण कांत यादव सैकड़ों समर्थकों के साथ ब्लाक से 100 मीटर की दूरी पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं की योजना थी कि सपा प्रत्याशी ओंकार यादव को नामांकन न करने दिया जाए। ओंकार के साथ पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के उग्र तेवर को देखते हुए वे नामांकन करने ब्लाक तक पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। साढ़े बारह बजे के लगभग एसडीएम रावेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। मौके का हाल देख उन्होंने सीओ जितेंद्र कुमार को भी बुला दिया। इसके बाए एसओ पवई सपा प्रत्याशी को लेकर नामांकन के लिए आगे बढ़े तो भाजपा कार्यकर्ता बीच सड़क पर आ गए।

उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में सपा प्रत्याशी पर हमला कर दिया। जिससे उनका सिर फूट गया, इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं के उग्र तेवर को देखते हुए आखिरकार क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र कुमार ने लाठीचार्ज करा दिया, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता पीछे हटे और पुलिसकर्मी सपा प्रत्याशी को लेकर ब्लॉक पर पहुंचे, लेकिन उनके प्रस्तावक नहीं पहुंच सके। अंतिम समय में प्रस्तावक प्राइवेट बस में सवार होकर ब्लॉक गेट पर पहुंचे तब सपा प्रत्याशी का नामांकन हो सका।

घटना से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और उपद्रव करने वालों की पहचान में जुटी है। वही दूसरी तरफ दो बीडीसी के अपहरण का आरोप लगाते हुए भाजपा जनों ने आज बृहस्पतिवार को लाटघाट ब्लॉक मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया। इस बीच पूर्व सपा विधायक ब्लॉक परिसर में घुस गए तो पुलिस ने उन्हें बाहर निकाल दिया। इस दौरान उनका कुर्ता फट गया। जिसके बाद एसडीएम सगड़ी ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर किसी तरह उन्हें शांत कराया।

सपा ने लगाया तरवां ब्लाक के प्रत्याशी को अपहृत करने का आरोप

तरवां ब्लॉक से सपा ने राजकुमार राम को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन नामांकन के पूर्व ही सपा प्रत्याशी लापता हो गया। सिर्फ भाजपा प्रत्याशी मतानु राम ने ही नामांकन दाखिल किया। इससे उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने आरोप लगाया कि उनके प्रत्याशी का विरोधियों ने अपहरण कर लिया है और उनकी मोबाइल भी बंद है। फिलहाल इस बाबत कोई तहरीर थाने पर नहीं दी गई है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *