फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी. कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज लखीमपुर पहुंची, सबसे पहले उन्होंने पसगवां पहुंचकर ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान बदसलूकी का शिकार हुई पीड़ित महिला से मुलाकात की।
इस घटना के बाद संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी, पसगवां थाना प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी, एक निरीक्षक व तीन उपनिरीक्षकों समेत कुल छः पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। प्रियंका गांधी शनिवार को लखनऊ से सीधे खीरी के सेमरा घाट पहुंची। यहां पर उन्होंने पीड़ित महिलाओं से बात की और उन्हें मदद का भरोसा दिया। मीडिया से बातचीत में प्रियंका ने कहा कि चुनाव लड़ने का लोकतांत्रिक अधिकार छीने गए हैं। वो महिलाएं मेरी बहन हैं, मैं अपनी बहनों से मिलने आई हूं। प्रियंका ने पसगवां ब्लॉक प्रमुख का चुनाव रद करने की मांग की।
प्रियंका ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन चुनावों में जीत की तारीफ की, जहां हिंसा हुई और बम चले। प्रियंका 20 मिनट तक पसगवां कांड की पीड़िताओं से बात की। प्रियंका गांधी का काफिला 11:20 पर सेमरा पहुंचा। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और कांग्रेस प्रवक्ता सुधांशु वाजपेयी भी थे। प्रियंका कार से उतरकर सीधे घर में गईं। बन्द कमरे में पीड़िताओं से बात की। वहीं पुलिस ने तमाम कार्यकर्ताओं को गेट पर रोक दिया। बता दें कि ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में पसगवां में सपा की प्रत्याशी व महिला प्रस्तावक के साथ अभद्रता व कपड़े फाड़ने का मामला गर्माया था।
प्रियंका गांधी ने इस मुलकात के बाद एक ट्वीट करते हुवे लिखा है कि “लोकतंत्र का चीरहरण करने वाले भाजपा के गुंडे कान खोलकर सुन लें, महिलाएँ प्रधान, ब्लॉक प्रमुख, विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री बनेंगी और उनपर अत्याचार करने वालों को शह देने वाली सरकार को शिकस्त देंगी। पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा की गयी हिंसा की शिकार अपनी सभी बहनों, नागरिकों के न्याय के लिए मैं राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखूँगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…