तारिक खान
प्रयागराज – इलेक्ट्रिक बसों का संचालन दशहरे के पहले शुरू हो सकता है. बता दें 2 अक्तूबर से प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड द्वारा इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो सकता है. खास बात यह है कि शहर में चलने वाली इन बसों का सफर काफी सस्ता रहेगा. प्रयागराज में शुरू होने वाली इलेक्ट्रिक बसों में न्यूनतम पांच रुपये में यात्री सफर कर सकेंगे. इसका अधिकतम किराया 35 रुपये निर्धारित किया गया है. पहले चरण में यहां 50 इलेक्ट्रिक एसी बसें चलाई जाएंगी ,
प्रयागराज में चलने वाली सभी इलेक्ट्रिक एसी बसों में सुरक्षा की दृष्टि से हर सीट पर पैनिक बटन रहेगा. इस बटन को दबाते ही मदद के लिए पुलिस मौके पर पहुंचेगी. इसके अलावा इस बस को सीसीटीवी कैमरे से भी लैस किया गया. इस बस में 30 यात्रियों के ही बैठने की व्यवस्था रहेगी. बस में लगी एलईडी स्क्रीन में उसके सभी स्टॉपेज को भी दर्शाया जाता रहेगा. इसके चलने से प्रदूषण भी नहीं होगा. उधर नैनी में बन रहे चार्जिंग स्टेशन में 45 मिनट चार्ज होने के बाद बस 120 किलोमीटर तक चल सकेगी ,
प्रयागराज सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक टीकेएस ने कहा कि प्रयागराज में दशहरे के पहले इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी की गई है नैनी में टर्मिनल भवन तैयार हो गया है. वायरिंग का कार्य शुरू हो गया है. यहां 50 ई-बसों का चलाया जाएगा। अभी लखनऊ में इन बसों का ट्रायल शुरू हुआ है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…