फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया तहसील में कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाओं की जा रही बिक्री की सूचना पर पलिया शहर पहुंचे. ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत ने सीओ राजेश कुमार व कोतवाल सुनील कुमार सिंह सहित पुलिस बल के साथ मेडिकल स्टोरों पर औचक छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम को किसी प्रकार की प्रतिबंधित दवाओं का स्टाक और उसकी बिक्री होती नहीं मिली।
ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ बस स्टैंड के पास स्थित आरके मेडिकल स्टोर, सारंग मेडिकल स्टोर व लक्ष्मी मेडिकल स्टोर आदि पर औचक छापा मार। सीओ राजेश कुमार व ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बारीकी से नशीली दवाओं की जांच की। लेकिन कार्रवाई के दौरान टीम को किसी भी प्रकार की नारकोटिक्स औषध नहीं बरामद हुई। घंटों तक पलिया शहर सहित क्षेत्र में चली ड्रग इंस्पेक्टर की इस कार्रवाई से मेडिकल स्टोर के संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
डीआई सुनील कुमार रावत ने बताया कि कुछ दिनों से उन्हें शिकायतें मिल रही थी। शिकायत के आधार पर औचक कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोई भी मेडिकल स्टोर संचालक नशीली दवाओं की बिक्री करता मिला तो वह उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करेंगे साथ ही उस पर कानूनी कार्रवाई की संस्तुति करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…