फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। जिले के तहसील पलिया के पलिया ब्लाक में क्षेत्र पंचायत चुनाव के नामांकन में आज जमकर गहमागहमी देखी गई। इसी दौरान कांग्रेस पार्टी के नवनीत यादव उर्फ राजन यादव के द्वारा नामांकन दाखिल करवाने के उपरांत प्रस्तावक के अपहरण का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पीड़ित परिवार के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनके अपहरण का आरोप लगाते हुए एक तहरीर पलिया कोतवाली में दी है।
जब काफी वक्त बीत जाने के बाद भी प्रस्तावक वापस नहीं आया तो उसके बाद कांग्रेसियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पलिया कोतवाली में पहुंचकर नामजद तहरीर पलिया कोतवाली में देकर प्रस्तावक राधेश्याम को बरामद करने वा दोषियों के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। पलिया कोतवाली पुलिस आरोप पर जाँच कर रही है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…