अनुराग पाण्डेय
वाराणसी। एक तरफ जहा देश के दो मीडिया संस्थानों पर आयकर की टीम द्वारा छापेमारी दिन भर चर्चा का विषय बनी रही, वही दूसरी तरफ भाजपा नेता और बड़े शराब कारोबारों तथा शाहगंज के नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके ओम प्रकाश जायसवाल और उनके रिश्तेदारों के जौनपुर और वाराणसी स्थित आवास, प्रतिष्ठान सहित अन्य ठिकानों पर आज बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। सुबह आठ बजे से शुरू हुई छापेमारी देर रात तक समाचार लिखे जाने तक जारी रही। सूत्र बताते है कि बड़ी इनकम टैक्स में गड़बड़ी के पक्के सबूतों सहित आयकर ने ये छापेमारी किया है।
आयकर विभाग की टीम ने शाहगंज में सुबह आठ बजे ओम प्रकाश जायसवाल और उनके परिवार से जुड़े लोगों के आवास और होटल, फैक्ट्री सहित कई प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इसमें प्रमुख रूप से जेसीज चौक स्थित आवास, आजमगढ़ रोड स्थित फार्म हाउस के साथ ही साथ उनके गल्ला मंडी स्थित कार्यालय, सीसी रोड स्थित फ्लोर मिल सहित उनके परिवार से जुड़े लोगों के होटल फैक्ट्री व अन्य प्रतिष्ठान शामिल थे। टीम ने लोगों के बाहर जाने और अंदर आने पर पाबंदी लगा दी। 24-25 गाड़ियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही आयकर विभाग की टीम में सुरक्षा कर्मी सहित 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। कार्रवाई के दौरान काफी नकद, कागजात, कंप्यूटर व अन्य दस्तावेजों को जब्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में ओमप्रकाश जायसवाल ने भाजपा के टिकट पर शाहगंज विधानसभा से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…