तारिक आज़मी
जयपुर। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इनामी बदमाश संदीप काला को पकड़ लिया है। इस गिरफ़्तारी के दरमियान संदीप काला के साथ लिव इन में रह रही दुर्दान्त लेडी डॉन मैडम मिज़ उर्फ़ अनुराधा चौधरी भी पकड़ी गई है। पता चला है कि लेडी डॉन मैडम मिज़ उर्फ़ अनुराधा पिछले 9 महीने ले लगभग से संदीप काला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अनुराधा के खिलाफ फिरौती, अपहरण, हत्या की साजिश जैसे गंभीर मुकदमें कई दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस को कई मामलों में अनुराधा की तलाश थी। राजस्थान पुलिस ने अनुराधा पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है।
मिली जानकारी के अनुसार फरारी के दौरान उसकी मुलाकात वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद दुर्दांत अपराधी लॉरेंस विश्नोई से हुई। बताया जा रहा है कि लॉरेंस विश्नोई की मदद से ही अनुराधा मोस्ट वांटेड की श्रेणी में गिने जाने वाले इनामी बदमाश संदीप काला से मिली थी। सूत्रों की माने तो अनुराधा के इशारों पर ही संदीप काला राजस्थान में जबरन उगाही का काम कर रहा था।
पिछले वर्ष यह खबर सामने आई थी कि आनंदपाल गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसमें पता चला था कि आनंदपाल के गुर्गे एक बार फिर व्यापारियों से जबरन उगाही करने लगे है। बीते साल 30 अगस्त को इसी क्रम में लेडी डॉन मैडम मिज़ उर्फ़ अनुराधा ने नागौर के व्यापारी सुनील को वीडियो कॉल पर धमकाया था। पीड़ित का कहना था कि अनुराधा ने वीडियो कॉल पर कहा था वे जो हिसाब -किताब पहले आनंदपाल गैंग से करता था, उसे दोबारा शुरू कर दें। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि उसके घर दो युवक आए थे, उन्होंने ही वीडियो कॉल पर अनुराधा से बात करवाई थी। साथ ही धमकी भरे अंदाज में कहा था कि जैसा उन्होंने कहा वैसा करों, नहीं तो जान से मार देंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…