तारिक़ खान
नई दिल्ली. दिल्ली अपराधियों की चारागाह बनता जा रहा है. नित नये नए ऐसे अपराधिक घटना सामने आती है जिससे इंसान खौफजदा हो जाये. ताज़ा मामले में द्वारका के जिले के छावला इलाके में सोमवार शाम रेस्टोरेंट पर एक वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक शिनाख्त अमन उर्फ गुलाम साबिर (18) के रूप में हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने रेस्टोरेंट पर मोमोज और चिली पोटैटोज का आर्डर दिया था। रुपये देने के दौरान आरोपियों ने अमन के सीने और पीठ पर गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:13 बजे सूचना मिली कि छावला के खैरा रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के रेस्टोरेंट “हैवन ऑन अर्थ” पर एक वेटर को गोली मार दी है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रेम नगर निवासी विकास यादव नामक शख्स इस रेस्टोरेंट को चलाता है। यहां पर शकूरपुर निवासी महेश कुमार (19) नामक युवक वेटर का काम करता है।
पिछले दिनों उसे रक्षा बंधन पर घर जाना था। महेश ने मालिक विकास से बात की और अपने एक दोस्त अमन उर्फ गुलाम को अपनी जगह कुछ दिनों के लिए काम पर रखवा दिया। सोमवार शाम करीब 7:00 बजे अमन ड्यूटी पर था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने खाने का आर्डर दिया। इसके बाद वह कभी रेस्टोरेंट अंदर जाते तो कभी बाहर निकलते। उनका आर्डर तैयार हुआ तो वह पैसे देने की बात करने लगे।
अमन उनको कैश काउंटर की ओर ले जा रहा था इस बीच बदमाशों ने कैश काउंटर के नजदीक पहुंचते ही अमन के सीने में गोली मार दी। अमन बचने को भागा तो एक गोली उसकी पीठ में भी मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अमन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरूआती जांच के बाद पुलिस रंजिश में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…