शाहीन बनारसी संग ए जावेद
वाराणसी। हवाओं में जुल्म-ओ-सितम की इन्तेहा करने वाले मासूमो के क़त्ल का ज़िम्मेदार चाईनीज़ मंझे को सजा-ए-मौत मिल सके इसके लिए चौक पुलिस ने कमर कस रखा है। चौक पुलिस दिन रात इस प्रयास में लगी हुई थी कि कुछ इनपुट मिल सके और कातिल चाईनीज़ मंझे को सलीबो पर चढ़ा दिया जाए ताकि मासूमो की जान की सलामती हो सके। चौक पुलिस को इस मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जब भारी मात्रा में चाईनीज़ मंझे के साथ तीन कारोबारियों को हिरासत में लिया गया है। वही पकडे गए कारोबारियों को छुडाने की जुगत में जुगाड़िया लोग भी लगे है मगर उनकी दाल नही गल पा रही है।
गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार इस्पेक्टर चौक डॉ आशुतोष तिवारी को सूत्रों के माध्यम से जानकारी मिली कि एक चाय का दुकानदार चाइनीज़ मंझे का काम कर रहा है। इसकी सुरागगशी के लिए इस्पेक्टर डॉ आशुतोष तिवारी ने स्वयं टीम को लीड किया और जानकारी को पुख्ता कर पियरी चौकी इंचार्ज श्रीमन नारायण, काशी पूरा चौकी इंचार्ज स्वतंत्र सिंह, फैंटम-16 के कर्मचारियों सहित हेड का0 विजय सरोज, महिला का0 रोशनी सहित चाय की दूकान पर छापेमारी किया। आगे चाय पान बेचने वाले राजकुमार के तीन लड़के अन्दर से चाईनीज़ मंझे का कारोबार करते हुवे मिले।
पुलिस की छापेमारी से बौखलाये तीनो भागने की कोशिश करते है मगर मुस्तैद इन्स्पेक्टर चौक डॉ आशुतोष तिवारी और उनकी टीम ने उन्हें भागने नहीं दिया, मौके से भारी मात्रा में चाईनीज़ मंझा बरामद हुआ है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम बच्चा, राजेश और आजेश पुत्रगण राजकुमार बताया। उन्होंने बताया कि पुलिस की आँखों में धुल झोकने के लिए हम आगे चाय पान की दूकान खोले बैठे है और अन्दर से चाईनीज मंझे का काला कारोबार करते है। हम इस कारोबार को काफी समय से पुलिस के आँखों में धुल झोक कर करते चले आ रहे है। आज चौक पुलिस की मुस्तैदी से हम पकडे गए है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस को एक दो नही बल्कि पुरे 150 किलो चाईनीज़ मंझा बरामद हुआ है जिसकी बाज़ार कीमत लाखो में बताया जा रहा है। वही पकडे गए अभियुक्तों की तरफ से पैरवी करने के लिए जुगाड़ डॉट काम वाले लोग भी थाने के आसपास नज़र आये मगर इस्पेक्टर चौक के सामने दाल नही गलने के कारण बाहर से अन्दर जाने की हिम्मत न जुटा सके। पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…