शाहीन बनारसी/ ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी के पहले स्मार्ट स्कूल मछोदरी प्राथमिक पाठशाला के नए सत्र में होने वाले एडमिशन हेतु आये अभिभावकों ने आज जमकर हंगामा किया। अभिभावकों का आरोप था कि ई-लाटरी सिस्टम के द्वारा गडबडी किया जा रहा है। ई लाटरी आम जनता के सामने होनी चाहिए। जबकि विद्यालय के शिक्षको का कहना था कि ई-लाटरी बंद कमरे में सत्ता पक्ष के नेताओं की उपस्थिति में होगा। इसी बात को लेकर अभिभावकों ने गड़बड़ी की आशंका के तहत जमकर आरोप लगाते हुवे हंगामा किया।
गौरतलब हो कि इस विद्यालय के पुनर्निर्माण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई माह में इसका लोकार्पण किया था। नवनिर्मित विद्यालय में दाखिले के लिए इस बार बड़ी संख्या में अभिभावक उमड़े। सीट के मुकाबले कई गुना ज्यादा एडमिशन फॉर्म बिके। प्रदेश का पहला मॉडल सरकारी स्कूल मच्छोदरी वाराणसी के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल होने की दिशा में अग्रसर है। सड़क से गुजरने वाला हर व्यक्ति एक निगाह इसे जरूर देखता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…