संजय ठाकुर
चंदौली। धान के कटोरे चंदौली में धान की सही तरीके से खरीद बड़ा मुद्दा बना रहता है। क्रय केंद्रों पर जांच पड़ताल के बाद कमोबेश हर साल क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है। इसी क्रम में 2018 में धान खरीद में हुए अनियमितता के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसकी विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में 6 दरोगा सस्पेंड कर दिए गए हैं। कोर्ट के आदेश पर एसपी चंदौली ने यह कार्रवाई की है। एक साथ 6 दरोगा के निलंबन से पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है। एडिशनल एसपी दयाराम ने निलंबन की पुष्टि की है।
कोर्ट में ट्रायल के दौरान यह बात सामने आ गई कि विवेचना में लापरवाही बरती गई। और सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के मुताबिक नियम 141 के तहत बिना नोटिस दिए आरोपी पक्ष की बात सुने, विवेचना पूरी कर ली गई। जिसको लेकर हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए एसपी चंदौली को इस मामले से जुड़े सभी विवेचकों पर कार्रवाई के लिए निर्देश किया। कोर्ट के निर्देश पर अमल करते हुए इससे जुड़े सभी 6 विवेचकों चौथी यादव, शिवानंद वर्मा, सत्यनारायण शुक्ला, अवधेश सिंह, सुनील मिश्रा और राजकुमार को निलंबित कर दिया।
इस बाबत एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि 2018 में धन क्रय केंद्र प्रभारियों के खिलाफ अनियमितता बरते जाने का मुकदमा दर्ज किया था। जिसकी विवेचना में लापरवाही बरतने के आरोप में 6 दरोगा निलंबित किये गए है। फिलहाल सभी को पुलिस लाइन से सम्बद्ध किया गया। जिसकी जांच सीओ करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…