ए जावेद
वाराणसी. पूर्वांचल में हो रही बारिश अब कच्चे मकानों पर कहर बरपा रही है. इस बारिश से कई कच्चे मकान ज़मीदोज़ हो गए है. इस क्रम में सबसे अधिक घटनाओं की सुचना जौनपुर जनपद से मिल रही है. यहाँ आफत बनी बारिश ने कई लोगों की जान ले ली। कई जगहों पर कच्चे मकान ढह गए, जिससे मलबे में दबकर कई लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। सुजानगंज और सिकरारा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में एक परिवार के तीन लोग और एक महिला की मौत हो गई। कई जगहों पर कच्चे मकान ढह गए, जहां लोग घाय हो गए।
आसपास के लोगों ने सभी को मलबे से बाहर निकाले। आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने भरत लाल, गुलाबा देवी और साक्षी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल रेखा और काजल का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। साथ ही मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
सिकरारा थाना क्षेत्र के सकल देल्हा गांव निवासी उर्मिला देवी(47) बुधवार को अपने कच्चे मकान में सो रही थीं। रात करीब एक बजे उसके कच्चे मकान की जर्जर दीवार ढह गई, जिसके मलबे में वह दब गई। आसपास के लोगों ने उसे मलबे से बाहर निकाला, फिर आनन-फानन बरईपार बाजार स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि उर्मिला छप्पर में अकेले ही सो रही थी।
उधर धर्मापुर क्षेत्र के रत्तीपुर गांव के मेवा लाल का पुत्र सोनू कुमार अपने रिहायशी मड़हे में सो रहा था। रात के लगभग एक बजे लगातार हो रही बारिश की वजह से मड़हा धराशाई हो गया। जिससे सोनू कुमार दब गया। किसी तरह आसपास के लोगों ने मड़हे में से सोनू कुमार को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। सोनू कुमार को गर्दन और पैर में चोट आई हैं।
इसी तरह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मैरा गांव में रिहायशी कच्चा मकान गिर गया। जिससे हजारों के खाद्यान्न का नुकसान हो गया है। दूसरी ओर मीरगंज में बारिश के चलते बभनियांव (डिहवा) गांव निवासी राममूर्ति सरोज का कच्चा मकान गिर गया। जिसमें रह रहे परिवार के लोगों की किसी तरह से जान तो बच गई, लेकिन गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…