आदिल अहमद/ शाहीन बनारसी
नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में छात्रा के अपहरण की चर्चा और कट रहे बवाल पर आखिर पूर्ण विराम लग गया है। पुलिस ने कथित रूप से अपहृत छात्रा को उसके प्रेमी के साथ बरामद करके इस पुरे घटनाक्रम के नाटक का पर्दाफाश कर डाला है। परिजन समाज में अपनी झूठी शान के लिए छात्रा के प्रेमी संग भाग जाने की घटना को नाटकीय मोड़ देकर उसे अपहरण की बात कह रहे थे। पुलिस ने छात्रा को प्रेमी के साथ गोंडा से पकड़ा है।
गुरुवार को तो छात्रा के पिता गुलाब सिंह का कहना था कि सादोपुर की झाल के पास से कार सवार बदमाश उनकी बेटी स्वाति बसोया को सुबह अपहरण कर ले गए। घटना के दौरान छात्रा अपने भाई बहन के साथ मार्निंग वाक पर निकली थी। बदमाशों के अपहरण करने के दौरान भाई बहन ने उनका पीछा किया, लेकिन बदमाश बहन स्वाति को लेकर फरार हो गए। स्वाति एक कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही है। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने भी बादलपुर कोतवाली परिसर में जमकर नारेबाजी की और जीटी रोड पर जाम लगा दिया था, जिसके कारण एनएच-91 पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। जाम लगाने की सूचना पर डीसीपी सेंट्रल नोएडा समेत दादरी विधायक व कई अन्य भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए विधायक के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला गया था। डीसीपी ने भरोसा दिया था कि छात्रा को सकुशल घर वापस ले आएंगे और आरोपी जल्द ही कानून की गिरफ्त में होंगे। छात्रा के पकड़े जाने के बाद पूरा मामला ही उलट गया है। अब लड़की के परिवार की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…