आदिल अहमद
कानपुर: बर्रा 2 में सोमवार देर रात पत्रकार आशीष त्रिपाठी के साथ मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले तीन अभियुक्तों को थाना बर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने घटना के संबध में नौ अभियुक्तों को नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।
घटना सोमवार की रात्रि बर्रा 2 बजे के करीब 80 फिट रोड के पास की है। घटना क्रम के मुताबिक विकास सोनी अपने साथियों के साथ अपने घर के अंदर अक्सर सिगरेट, शराब पीता है उसी मकान के ऊपर रहने वाले अमन साहू अक्सर इस हरकत पर उससे आपत्ति करते हैं। रात क़रीब 9 बजे अमन साहू के मित्र आलोक से उसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद आलोक के पक्ष से आशीष त्रिपाठी आ गए। उनके द्वारा विकास सोनी व उसके साथियों से लड़ाई झगड़ा करने लगे. इसी दौरान विकास सोनी के साथियों ने मिलकर नशे में आशीष त्रिपाठी तथा आलोक से मारपीट कर डाली तथा उनकी वैगनआर कार में भी तोड़फोड़ कर दी।
आशीष तथा आलोक मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनको प्राथमिक उपचार के लिए हैलट भेजा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 9 अभियुक्त नामज़द तथा 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। नामज़द अभियुक्तों में विकास बंगाली, राजन दीक्षित, पंकज, शंकर, रोहित, रवि, अंकित, प्रशांत, शिवम शामिल है। पुलिस ने 3 अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। पकड़े गये अभियुक्तों की पहचान बर्रा 6 निवासी रोहित, कानपुरदेहात निवासी प्रशांत कटियार और बाबूपुरवा निवासी रवि केशरवानी के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गये अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस विकास सोनी तथा उसके साथियों की तलाश कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…