तारिक खान\शाहीन बनारसी
बरेली। बरेली के नवाबगंज में बरौर गांव में सोमवार की रात सीमेंट-सरिया के कारोबारी जलीस अहमद के घर में दीवार फांदकर दर्जन भर डकैत घुस गये। घर में घुसे डकैतों ने 15 लाख रुपये कैश, पांच लाख के जेवर और एक कार लूट ले गये। डकैतों द्वारा लुटी हुई कार मंगलवार की दोपहर को फरीदपुर में हाईवे के किनारे एक ढाबे के पास पायी गयी। मगर डकैतों का कोई सुराग नहीं मिला। बताया जा रहा है कि जिस घर में लुट की घटना को अंजाम दिया गया। उस घर में सीमेंट-सरिया के अलावा जलीस का आरा मशीन, गुड़ और प्रापर्टी डीलिंग का भी कारोबार होता है।
कारोबारी जलीस अहमद के बताने के मुताबिक घर में डकैती के दौरान बदमाशों ने महिलाओं के प्रति काफी नरम और सम्मानजनक रवैया अपनाया। महिलाएं शरीर पर लाखों के जेवर पहने हुए थीं, लेकिन बदमाशों ने उन्हें छुआ तक नहीं। उल्टे डरी हुई महिलाओं को यह कहते हुए दिलासा दिया कि हम उसूलों वाले डकैत है। हम औरतों के जेवर नहीं उतरवाते। दो घंटे तक लूटपाट के दौरान उन्होंने किसी के साथ मारपीट या बदसलूकी भी नहीं की। इतना ही कहा कि जैसा वे कह रहे हैं, वैसा-वैसा करते रहो, वर्ना सीधे गोली ही मारेंगे। जलीस अहमद के परिवार के मुताबिक सभी बदमाश 24-25 साल के थे। उनकी भाषा भी स्थानीय थी।
लूटपाट के बाद जाते समय बदमाशों ने कार की चाबी मांगी तो घर के लोगों ने बहाना बनाने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने उन्हें धमकाया तो घर की एक महिला ने उन्हें चाबी दे दी। कार ले जाने से पहले बदमाशों ने उनसे कहा, परेशान मत होना। गाड़ी अपने साथ नहीं ले जाएंगे, रास्ते में कहीं छोड़ देंगे। जल्दी निकलना है इसलिए कार लेकर जा रहे हैं। हैरानी की बात तो यह हुई की डकैतों ने जैसा कहा था वैसा ही किया। बदमाशों ने किया हुआ वायदा पूरा किया और कार फरीदपुर में ढाबे के पास छोड़ गए।
बदमाशों ने तमंचों के जोर पर घर की महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग कमरों में बंद कर दिया। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देने के बाद दोनों कमरों के बाहर एक-एक बदमाश भी खड़ा हो गया। सबसे पहले बदमाशों ने घर में रखे सभी मोबाइल फोन और अलमारियों की चाबियां कब्जे में लीं। तीन अलमारियों के लॉक जब नहीं खुले तो उन्हें तोड़ दिया। जिस कमरे में महिलाएं बंद थीं, उसकी खिड़की में ग्रिल नहीं लगी थी। बदमाशों के जाने के बाद महिलाएं खिड़की से बाहर निकलीं, फिर दूसरे कमरे में कुंडी खोलकर पुरुषों को बाहर निकाला। जो कार बदमाश ले गए, वह जलीस के बेटे जावेद की शादी में मिली थी। फरीदपुर में कार मिलने के बाद उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। डकैतों के इस वसूल वाली बात की पुरे जनपद में चर्चाये है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…