अखिलानंद यादव
मऊ। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जातिगत व क्षेत्रीय समीकरण को साधते हुए बड़ी मशक्कत के बाद बहुप्रतीक्षित उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार रविवार शाम को कर दिया। जिसमें पूर्व आईएएस, एमएलसी व मोदी के बेहद करीबी अरविंद कुमार शर्मा को जगह नहीं मिल सकी।
उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में एक कैबिनेट मंत्री और छह राज्य मंत्रियों के रूप में सात नए चेहरों को शामिल किया गया है।कभी कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे भाजपा के शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। बलरामपुर के विधायक पलटूराम, सोनभद्र के ओबरा से विधायक संजीव सिंह उर्फ संजय गोंड, गाजीपुर विधायक संगीता बिंद, मेरठ से विधायक दिनेश खटीक, आगरा से विधायक धर्मवीर प्रजापति और बरेली के बहेड़ी से विधायक छत्रपाल गंगवार को राज्यमंत्री के रूप शपथ ली।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा ने प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में मिशन 350 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विधान परिषद में सदस्यों के मनोनयन से लेकर मंत्रिमंडल विस्तार में अति पिछड़े, अति दलित वर्ग को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक समीकरण को साधा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…