आफताब फारुकी
बेरूत: अमेरिका पर हुए 9/11 हमले की 20वीं बरसी पर अलकायदा द्वारा जारी वीडियो में आतंकवादी संगठन का सरगना अयमन अल जवाहिरी एक बार फिर सामने आया है। कुछ महीने पहले उसके मारे जाने की अफवाह फैली थी। जेहादी वेबसाइटों पर नजर रखने वाले एसआईटीई खुफिया समूह ने कहा कि ताजा वीडियो शनिवार को जारी किया गया है। इस वीडियो में जवाहिरी कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि ‘यरुशलम का कभी यहूदीकरण नहीं होगा।’ वीडियो में उसने जनवरी में रूसी सैनिकों को निशाना बनाकर किए हमले सहित अलकायदा द्वारा किए जा रहे अन्य हमलों की प्रशंसा की है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल के अंत में अफवाह उड़ी थी कि अल जवाहिरी की बीमारी की वजह से मौत हो गई है और उसके बाद कोई वीडियो सामने नहीं आया था। एसआईटीई की निदेशक रिटा काट्ज ने कहा कि संभव है कि उसकी मौत हो गयी हो, अगर ऐसा है तो उसकी मौत जनवरी 2021 में या उसके कुछ समय बाद हुई होगी। अल जवाहिरी का भाषण 61 मिनट 37 सेकेंड के वीडियो में रिकार्ड किया गया है और इसका निर्माण आतंकवादी संगठन के सहाब मीडिया फाउंडेशन ने किया है। अल जवाहिरी मूल रूप से मिस्र का रहने वाला है और वर्ष 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी कार्रवाई में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अलकायदा का सरगना बना।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…