मो0 सलीम
वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र की नवसृजित पुलिस चौकी अकेलवा का आज ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने फीता काट कर उद्घाटन किया. बताते चले कि वाराणसी ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले थानो का क्षेत्रफल काफी वृहद है व आसपास के जनपदों से लगा हुआ है। विगत कई वर्षो से नई चौकियों का स्थापना नही किया जा सका था, कानून व्यवस्था पुलिसिंग को चुस्त दुरुस्त करने हेतु और अपराध व अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रत्येक थाना क्षेत्र में नई पुलिस चौकियों का स्थापना किया जाना आवश्यक था। इसी क्रम में वाराणसी ग्रामीण में कुल 08 नई चौकियो का उद्घाटन किया गया है।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष लोहता विश्वनाथ प्रताप सिंह ने हमसे बात करते हुवे बताया कि नवसृजित पुलिस चौकी अकेलवां के अन्तर्गत कुल 17 ग्रामसभा कोरौता (नेवाजवारी), ऊचगाँव फत्तेगंज, तुलाचक, मंगलपुर, अनन्तपुर, रज्जीपुर, बखरीया, गोपालपुर, रामरायपुर, दयापुर, अलाउद्दीनपुर (खपड़हवा), सुरही, बनकट (नेवादा), परनजपुर, नकईपुर, लक्ष्मनपुर व सभईपुर को सम्मिलित किया गया है। इन क्षेत्रों में जनमानस की सुविधाओं एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम, मामले के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व सुरक्षित वातावरण प्रदान करने तथा अन्य आवश्यकताओं के दृष्टिगत महकमे के आला अधिकारियो के निर्देशन में पुलिस चौकी का सृजन हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…