Crime

मऊ के अदरी में दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

कमलेश कुमार

अदरी(मऊ): सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने वृहस्पतिवार की रात हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन में जुट गई।

कोपागंज थाना क्षेत्र ग्रामसभा इंदारा गांव निवासी रामायन गुप्ता रोज की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब रामायन गुप्ता दुकान पहुंचे तो देखा की दुकान के ऊपर लगे टीन सेट हटा हुआ था और दुकान के भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखा 5 हजार नगद गुटका, सिगरेट, टाफी, बिस्कुट, सहित पानी का बोतल आदि समान करीब 25 हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

जानकारी पर पहुंची पुलिस टीम छानबीन करने में जुट गई। इससे  पहले भी चोरों ने कई दुकानों का ताला तोड़कर हजारों रुपये नगद और सामान पर हाथ कर चुके हैं। लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts