शाहीन बनारसी
हरियाणा। हरियाणा के भिवानी में तीन आपराधिक मामलों में नामजद एक बदमाश को पुलिस ने घेरा तो वह भागकर एक घर की छत पर चढ़ कर पुलिस के सामने ड्रामे करने लग गया और खुद को तीन गोलियां मार लीं। बदमाश ने दो गोली अपने पेट व एक गोली पैर में मार ली, जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपी को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया, जहाँ उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए रोहतक PGI के लिए उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने खुद को गोली मारने वाले बदमाश के एक साथी को काबू में कर लिया है। बदमाश एक घर की छत पर चढ़ गया था, जिससे आधे घंटे तक गांव में अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।
भिवानी के गुवार फैक्ट्री एरिया निवासी राजन व भिवानी की डाबल कालोनी निवासी महेंद्र के खिलाफ कुछ दिन पहले ही हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। बुधवार को भिवानी पुलिस को दोनों आरोपियो की लोकेशन रेवाड़ी में मिली थी। दोपहर करीब तीन बजे के बाद पुलिस दोनों का पीछा करते हुए बावल रोड स्थित गांव सुठानी में पहुंच गई। पुलिस टीम ने एक आरोपी महेंद्र को काबू कर लिया, जबकि राजन एक घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि राजन ने पुलिस टीम पर भी गोली चलाई। हाथ में पिस्तौल लिए युवक के घर में घुसने से परिवार सदस्यों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया तथा राजन छत पर चढ़ गया। राजन ने अपनी कनपटी पर पिस्तौल लगा कर पुलिस को आगे न बढ़ने की चेतावनी दी। पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश ने हाई वोल्टेज ड्रामा चालु कर दिया। इस घटना का वायरल होता विडियो चीख-चीख कर इस बात की गवाही दे रहा है कि बदमाश ने खुद की गिरफ्तारी से बचने के लिए और पुलिस पर दबाव डालने की नियत से खुद पर गोलियां चलाई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…