Demo pic
ए जावेद
वाराणसी। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के चेतगंज थाना क्षेत्र के जगतगंज इलाके से आज पुलिस ने एक अवैध रूप से चल रहे हुक्का पार्लर को उस समय रगे हाथ पकड़ लिया जब वहा कुछ किशोर और किशोरियां पार्टी कर रहे थे। पुलिस हुक्का बार संचालक पर कार्यवाही कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार विगत कुछ समय से चेतगंज पुलिस को सुचना मिल रही थी कि कथितो के संरक्षण में जगतगंज इलाके में हुक्का पार्लर अवैध रूप से चल रहा है। इस सुचना पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुवे आज हुक्का पार्लर पर छापेमारी की कार्यवाही किया। पुलिस जब हुक्का पार्लर पर पहुची तो वहा 16 किशोर और 4 किशोरियां पार्टी करते हुवे दिखाई दिए। पुलिस ने हुक्का और अन्य सामान जब्त करते हुवे संचालक सहित और किशोर तथा किशोरियों को लेकर थाने आई।
हुक्का पार्लर पर छापेमारी की कार्यवाही की जानकारी मिलते ही उसके संरक्षणदाता कुछ तथाकथित लोग भी थाने के बाहर मामले को दबाने का प्रयास कर रहे थे। मगर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के आगे उनकी एक न चली। चेतगंज इस्पेक्टर ने सभी किशोर और किशोरियों के परिजनों को बुलवा कर उन्हें हिदायत देते हुवे छोड़ दिया। हुक्का पार्लर के संचालक पर पुलिस समाचार लिखे जाने तक विधिक कार्यवाही कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…