शाहीन बनारसी
वाराणसी। दालमंडी के कारोबारियों गुलाम अशरफ और शाहनवाज़ “शानू” पर हुवे जानलेवा हमले को एक पखवाड़ा गुज़र चूका है। इस दरमियान चंदौली पुलिस को साक्ष्य भी हाथ लगे कि घटना हुई है। सीसीटीवी फुटेज को देख कर ही प्रतीत होता है कि सब कुछ सुनियोजित तरीके से हुआ है। मगर फिर भी चंदौली पुलिस अभी तक आरोपियों के गिरेबाँ तक अपने हाथ नही पंहुचा सकी है। या फिर कहा जाए कि पहुचाना नही चाहती है। इस घटना में पहले मिनट से ही जैसे चंदौली पुलिस ने पीडितो को ही अपने रडार पर ले रखा हो। सबसे अचम्भे की बात तो तब रही जब जिनके ऊपर शक हो सकता है पुलिस उनके सीडीआर न निकाल कर उल्टे पीडितो का ही सीडीआर निकाला गया। मगर पुलिस को शक जैसा कुछ भी नही मिला तो अब पुलिस अँधेरे में लाठी भाजने की तैयारी करते हुवे बात को ठन्डे बस्ते में डालने की कोशिश कर रही है।
व्यापारी नेताओं की समस्याओं और उनकी शिकायतों को सुन कर आईजी रेंज ने इस मामले में एसपी चंदौली से बात कर घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। साथ ही आईजी ज़ोन ने पुरे प्रकरण में हर स्तर की जाँच करवाने का भी व्यापारियों को आश्वासन दिया। इस मामले में हमसे बात करते हुवे व्यापारी नेता मानिक चंद ने कहा कि कारोबारी इमानदारी से अपना काम करता है। पैसे लगता है, मेहनत करता है। उसके बाद चार पैसो का मुनाफा कमाता है जिसके ऊपर वह टैक्स भी देता है। इसके बाद भी उसकी जान के दुश्मन असल में समाज के दुश्मन होते है। कारोबारियों का उत्पीडन हम बर्दाश्त नही करेगे। अगर जल्द से जल्द हमारी मांग पूरी नही होगी तो हम एक बड़ा आन्दोलन करेगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…