शाहीन बनारसी
वाराणसी। भेलूपुर थाने के दुर्गाकुण्ड पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर पर चोर टाइटन वर्ल्ड घड़ी की दुकान का शटर चाढ कर 25 लाख रुपये कीमत की घड़ी उठा ले गए। कमाल की बात तो ये रही कि पुलिस को इस चोरी की घटना की जानकारी सुबह होने पर ही होती है। रात भर गश्त पर तैनात पुलिस कर्मियों को घटना की जानकारी न होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। चोरी की जानकारी शुक्रवार सुबह मकान मालिक से मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पीआरवी के जवान पहुंचे और छानबीन कर वापस लौट गए। जबकि दुर्गाकुण्ड चौकी के पुलिसकर्मी दो घण्टे बाद मौके पर पहुंचे।
इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया है कि चोरी की शिकायत पर जांच पड़ताल कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज चेक की गई। मामले में तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, मामले में जाँच जारी है। गौरतलब हो कि वर्ष 2017 में भी दुर्गाकुंड क्षेत्र के त्रिदेव मंदिर के सामने हीलियस शोरूम से चोरी हुई थी जिसकी बरामदगी अगले दिन बिहार के मोतिहारी से हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…