National

पुलिस हिरासत में मृत अरुण वाल्मीकि के परिजनों से प्रियंका गाँधी ने किया मुलाक़ात, देखिये मौके की तस्वीरे

तारिक़ खान

आगरा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी कल देर रात 11 बजे आगरा पहुंची और पुलिस हिरासत में मृत अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मुलाक़ात किया। रोते बिलखते अरुण वाल्मीकि के परिजनों ने प्रियंका गाँधी से अपना दर्द बयान किया।

गौरतलब हो कि अरुण वाल्मीकि के पुलिस हिरासत में उस समय मौत हो गयी थी जब पुलिस उससे जगदीशपुरा थाने के मालखाने में हुई 25 लाख की चोरी के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही थी। इस घटना के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी लखनऊ से आगरा के लिए निकली थी। पुलिस ने उन्हें एक्सप्रेस वे के एंट्री टोल पर रोक लिया था और हिरासत में ले लिया था।

प्रियंका के हिरासत की खबर जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी तो वह पुरे प्रदेश में सडको पर आकर प्रदर्शन करने लगे। देर शाम प्रशासन के द्वारा प्रियंका को 4 लोगो के साथ आगरा जाने की अनुमति दे दिया था, जिसके बाद प्रियंका देर रात 11 बजे के करीब आगरा पहुंची और मृत अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात किया। साथ ही उन्हें ढाढस बनाया और इन्साफ की लड़ाई में उनका साथ देने का वायदा किया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts