शाहीन बनारसी संग ए0 जावेद
वाराणसी। राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह आज गुरूवार को तिरंगा संकल्प यात्रा का नेतृत्व करने वाराणसी पहुंचे। इस दरमियान लॉ एंड आर्डर का हवाला देते हुए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के पूर्व पुलिस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बहस हुई। इस दरमियान संजय सिंह पुलिस वालो से लगातार उस आदेश के प्रति मांगते रहे, जिसके तहत उनको रोका गया था। संजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से राज्यसभा के उप-सभापति से इस प्रकरण में हस्तक्षेप करने की गुहार लगायी है। संजय सिंह को शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर तरना के पास एअरपोर्ट रोड पर पुलिस ने हिरासत में लिया।
इस दरमियान हिरासत में लिए जाने के बाद आप सांसद ने राज्य सभा के सभापति से गुहार लगाई। उन्होंने ट्वीट कर कहा- माननीय सभापति जी मुझे गैरकानूनी ढंग से वाराणसी शिवपुर में भारी पुलिस बल के साथ रोका गया है। मेरे साथ कोई भी घटना घटित हो सकती है। कृपया तत्काल हस्तक्षेप करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…