उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस द्वारा पीट-पीटकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में व्यापारियों ने गुरुवार शाम को नगर में विरोध प्रदर्शन किया। साथी कैंडल मार्च निकाल कर व्यापारियों ने एक तरफ मनीष को श्रद्धांजलि दी तो दूसरी तरफ पुलिस की कार्यवाही के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया गया व्यापारियों का कैंडिल मार्च रेलवे चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख स्थानों का भ्रमण कर गंतव्य स्थल चौधरी चरण सिंह तिराहे पर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगो ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
नगर उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने भाजपा सरकार से इस घटना के दोषियों को कड़ी कड़ी सजा दिलाने की मांग की ,ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पूर्व विधायक गोरख पासवान, मधुलाला जायसवाल, सुनील कुमार टिंकू, शिवकुमार, मंटू मल्ल, बैजनाथ प्रसाद, प्रवीण नारायण गुप्त, आलोक जायसवाल मेडिकल, सोनू मद्धेशिया, रामाधार राजभर, राजन मद्धेशिया,आलोक गुप्ता,मोहन मद्वेशिया धर्मेंद्र सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी गण मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…