ए जावेद संग अनुराग पाण्डेय
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र से निकले किसान पथ आउटर रिंग रोड पर बृहस्पतिवार की भोर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया था। उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक व सवारियों से भरी निजी डबल डेकर बस के टकराने से जहां 15 यात्रियों की मौत हो गई, वहीं 32 यात्री घायल हो गये। इनमें से 11 की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ भेज दिया गया। मृतकों में एक बाराबंकी बाकी गोंडा व बहराइच के निवासी हैं। एक घायल व एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो लाख व घायलों को 50 हजार मुआवजे का एलान किया है।
हादसा इतना भीषण था कि डबल डेकर बस के दो टुकड़े हो गए और ट्रक के भी परखच्चे उड़ गए। सुरक्षित बचे यात्री विजय कुमार एवं मस्तराम ने बताया कि जब हादसा हुआ उस समय हम लोग सो रहे थे। कैसे क्या हुआ कुछ पता ही नहीं चला। चीख-पुकार आवाज आने पर किसी तरह ग्रामीणों ने हमें बाहर निकाला। मौके पर जब पुलिस ने एक क्रेन व दो जेसीबी द्वारा से बस को गैस कटर से काट के मृतकों को बाहर निकाला तो जिसमें किसी का सिर ही नहीं तो किसी का आधा शरीर गायब था। इतना बड़ा हादसा सुनकर आसपास के दर्जनों गांव के हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।हादसा देख सभी की रूह कांप गई। महिलाओं व बच्चों की रोने की आवाज व अपनों को तलाशने के लिए हर कोई आतुर दिखा। जो सकुशल बचे यात्री थे वह भी भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे थे कि वह कैसे बच गए। हादसे के दौरान मदद करने वाले ग्रामीणों को भी बस यात्रियों ने धन्यवाद दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…