ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने अपने नवजवान दरोगाओ पर विश्वास जताते हुए उन्हें थाने की ज़िम्मेदारी सौंपी। एक लम्बे समय के बाद इतने नवजवान दरोगाओ को एक साथ अलग-अलग थाने की ज़िम्मेदारी देना बड़े विश्वास की बात है। कई महत्वपूर्ण थाने की कमान नवजवान दरोगाओ को दिली है, जिसमे दशाश्वमेघ आशीष मिश्रा, सारनाथ अर्जुन सिंह, मंडुआडीह राजीव कुमार सिंह, लक्सा मिथिलेश यादव और चितईपुर की ज़िम्मेदारी रिजवान बेग को दी गयी।
सारनाथ थाने की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद अर्जुन सिंह ने चार्ज ग्रहण किया। थानेदारी के पहले ही दिन एक पारिवारिक विवाद थाने पर पहुँच गया। पति-पत्नी के बीच में जमकर झगड़ा हुआ था। पति अपना राग अलाप रहा था और दुखियारी पत्नी अपने पति के शराबी होने का गम पुलिस को बता रही थी। परिवार टूटने के कगार पर था। अर्जुन सिंह ने सुजबुझ का परिचय देते हुए दोनों ही दंपत्ति को समझाया। पति अपने शराब की लत के लिए अपनी पत्नी से माफ़ी मांगने लगा और दुबारा शराब न पीने का वायदा करने लगा। वही पत्नी अपने पति के मुहब्बत में आंसू बहाने लगी। थाने दार अर्जुन सिंह की सूजबुझ से एक परिवार बिखरने से बच गया। एक-दुसरे के लिए दिल में भरी नफरतें मुहब्बत में तब्दील हो चुकी थी और पति-पत्नी राजी ख़ुशी अपने घर को चले गये
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…